Search

Shop Our products Online @

www.gurutvakaryalay.com

www.gurutvakaryalay.in


शुक्रवार, अक्तूबर 01, 2010

अक्टूबर 2010 मासिक राशि फल

monthly rashipha october-2010, monthly rashifal in hindi, monthly zodiac forecast hindi, monthly zodiac signs, masik rashifal,


मेष : कार्य में संतोषप्रद साधारण सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मामले में पीछले माह कि तुलना में सुधार होगा। आपकी बकाया धन प्राप्ति में विलंब होगा। लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी बर्ते। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। व्यापार-नौकरी के कार्यो में शुभ अवसर प्राप्त होंगे। कार्य आपके अनुकूल होंगे। फिरभी मानसिक परेशानियाँ, चिंता रह सकती हैं। इसली ये मनको शांत रखने का प्रयास करें।

वृष : आर्थिक स्थिती में पूर्व कि अपेक्षा सुधार होगा। लम्बें समय से रुके हुएं महत्व पूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु एवं विरोधि पक्ष पर आपका प्रभाव रहेंगा। पारिवार में उत्साह का माहोल रहेंगा। व्यापार-नौकरी में प्रगति होगी, आपके उत्साह में वृद्धि होगी, नौकरी में पदौन्नति होगी। मित्र-परिवार वर्ग से मान-सम्मान कि प्राप्ति होगी। शत्रु एवं विरोधी पक्ष पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन : पूर्व कि तरह मानसिक अशांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास कि कमी रहेगी, असंतोष एवं क्रोध के कारण छोटी-छोटी बात में चिड़ जाने वाला स्वाभाव रहेंगा। अतः मन को संयमित रखे। आपसी वाद-विवाद करने से बचें। शत्रु और विरोधि पक्ष से परेशानी होसकती हैं, सावधान सहें। व्यापार-नौकरी में तत्काल निर्णय लेने से समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मित्र-पारिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क : पूर्व कि अपेक्षा समय थोडा प्रतिकूल रहेंगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। जिसके कारण मानसिक अशांति होगी। जिसके फल स्वरुप चिड़चिड़ापन रहे गा। व्यापार-नौकरी के कार्यो में अस्थिरता रहे सकती हैं। आपके कार्य में विध्न बाधा उत्पन्न होती हुई प्रतित होगी जिस कारण आपके उत्साह में कमी हो सकती हैं। कानूनि विवादो से बचें रहें। व्यापार-नौकरी में भी सावधान रहें नुकशान हो सकता हैं।

सिंह : आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, जिससे आप अधिक समय प्रसन्नता अनुभव करेंगे। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। व्यापार-नौकरी में वृद्धि एवं पदोऊन्नति हो सकती हैं। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। उधार दिया हुवा पैसे प्राप्त हो सकते हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगेभूमि-भवन-वाहना खरीद के योग बन रहें है। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेंगा।

कन्या : कार्यकारी व्यस्तता एवं भागदौड़ रहेंगी। नयें- नयें अनुभव प्राप्त होगें। दूसरों के अनुरुप कार्य करने कि उपेक्षा अपने स्वयं के निर्णयो पर काये करने से लाभ प्राप्त होग। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें अच्छितरह सोच समझ कर कार्य करने का प्रयास करें लाभ प्राप्त होगा। कार्य में समझौतावादी दृष्टिकोण रखें, संभव होतो विवादित कार्य को टाल देंना आपके लिये उपयुक्त होगा। हैं। सावधानी बर्ते गिरवी रखकर कर्ज लेना पड सकता हैं। मानसिक अशांति होगी। सावधान रहें।

तुला : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पुरानी दर्द, बीमारी से परेशानी संभव हैं। तनाव से बचे। कार्य आपके अनुरूप नहीं होंगे, थोडे से मानसिक और शारीरिक परिश्रम से स्थिती में सुधार हो सकता हैं। कर्ज लेना पड सकता हैं। शत्रु पक्ष से परेशानी होसकती हैं, सावधान सहें। व्यापार-नौकरी के कार्यो में अस्थिरता रहे सकती हैं। व्यापार-नौकरी में भी सावधान रहें नुकशान हो सकता हैं। परिवार में अशांति का माहोल रहेंगा। शांति कायम करने का प्रयास करें।

वृश्चिक : आकस्मिक धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। प्रयास परिश्रम से नये कार्य से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक छोटे-छोटे विवाद-मतभेदों को मौका मिलते हि सुधार ले अन्यथा परेशानी बढसकती हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विवादित कार्य को टाल देंना आपके लिये उपयुक्त होगा। पूंजी निवेश और बड़ी खरीद-बिक्री इत्यादि से बचें।

धनु : आपके सोचे हुवे प्रायः सभी कार्य में सफलता प्राप्त होंगी। आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। मित्र एवं पारिवारिक सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। आपके मान-सम्मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक योजनाएं सफल होगी। व्यापार-नौकरी में वृद्धि एवं पदोऊन्नति हो सकती हैं। भूमि-भवन के मामलो में शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेंगा।

मकर : व्यापार-नौकरी के कार्यों में सुधार होगा। आत्मविश्वास एवं उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार वालो का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। घर परिवार में सुख साधनो में वृद्धि होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलो में सुधार होगा। पुराना भुगतान प्राप्त हो सकता हैं। कोर्ट-कचहरी के विवाद सुलझेंगे। कार्यकारी व्यस्तता एवं भागदौड़ बनी रहेंगी एतः स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ : आत्मविश्वास एवं उत्साह में वृद्धि होगी। शत्रु एवं विरोधि पक्ष से वाव-विवाद में उलझने से बचें। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अल्प प्रयास एवं परिश्रम से अधिक लाभ प्राप्त होगाहैं। आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। व्यापार-नौकरी में पदोउन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पूरानें वाद-विवाद सुलझेंगे। मित्र एवं पारिवारिक का सुख सामान्य रहें गा। स्वास्थ्य उत्तम रहेंगा।

मीन : लंबे समय से चली आरहीं समस्यां से राहत प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिती मजबूत होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे और परिवार के सहयोग से विशेष लाभ प्राप्त होग। नये व्यापार-नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुवा धन से प्राप्त हो सकता हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। मौके का फायदा उठाये। स्वास्थ्य उत्तम रहेंगा।

***
इससे जुडे अन्य लेख पढें (Read Related Article)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें